Understanding Australia
Radio Australia
homeimpressionspeoplepoliticsenvironmenteducationfaqsaboutABC Asia Pacific
 

आस्ट्रेलिया इंडिया काऊन्सिल के सहयोग के द्वारा ।

  • English Version

Australian Desert आस्ट्रेलिया के बारे में लोगों की पूर्वनिर्धारित धारणाओं की तुलना में यह देश देखना आपके लिए एक आश्चर्यचकित कर देने वाला अनुभव हो सकता है।

कैलीफोरनिया से आस्ट्रेलिया आई छात्रा¸ शेरीज़ टाउन शायद जानतीं थीं कि उन्हें आस्ट्रेलिया में क्या देखने को मिलेगा- समुद्री किनारे, सूर्य की उज्जवल किरणें और स्वदेशी जीव-जन्तु।

"मैंने मिडिया स्टडीज़ में 'मिश्न इम्पोसिबल २' फिल्म के आस्ट्रेलिया में निर्देशन के विषय में पढ़ा था।" इस फिल्म में सूखे और अपार मैदानी दृश्यों में भागते हुए कंगारू और अन्य कई ऐसे दृश्य थे जो आस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

"और यहाँ आने पर मुझे एक भी कंगारू देखने को नहीं मिला", जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है।

"एक कैम्प में जाने पर मैंने कंगारू देखे। हो सकता है कि यदि मैं मध्य आस्ट्रेलिया में रहती तो मुझे बहुत ज़्यादा कंगारू देखने को मिलते परन्तु मेलबर्न में ऐसा होना असंभव है।"

वह रहस्यमय 'कोई और एवं अलग'

पर्यटन अन्वेशणकर्ता जेफ्फ जारविस का मानना है कि 'सन एण्ड सैंड इमेजिस' का पर्यटन उद्योग द्वारा इस्तेमाल ग़लत नहीं है।

"हमें स्कूल में सिखाया गया था कि आस्ट्रेलिया एक विशाल देश है जिसका प्रतीक कंगारू है और जिसके स्वदेशी लोग ऐबोरजीनी हैं। और हम यह भी जानते हैं कि आस्ट्रेलिया में पश्चिमी सभ्यताएँ हैं। आस्ट्रेलिया के टेलिविज़न, उसके कार्यक्रमों, राजनीति और अन्य सभी वस्तुओं में सफ़ेद नस्ल ही प्रमुख है। यह सब देखकर मुझे लगा कि हम आस्ट्रेलिया से 'बहुत दूर हैं' परन्तु मुझे यह अहसास नहीं हुआ कि हम फिर भी इस देश के बहुत करीब थे।"
-इंडोनिसिया में जन्मी आस्ट्रेलियाई नागरिक यसिन्टा कुमियासिह के विचार

यसिन्टा कुमियासिह का कहना है कि "आस्ट्रेलिया में रहने के बाद हमने इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जाना है। केवल ओपेरा हाउस, बैरियर रीफ और ऐअरस रॉक ही हमारी पहचान नहीं है परन्तु हमें इनके नाम का इस्तेमाल विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करना पड़ता है क्योंकि इन प्रमुख स्थानों के कारण ही आस्ट्रेलिया एक विभिन्न प्रकार का देश माना जाता है।" उनका मानना है कि "यदि हम युरोप में अपने आर्टस त्यौहारों और बहुसंस्कृति की बात करेंगे तो हो सकता है कि लोग कहें कि 'मुझे आस्ट्रेलिया आने की क्या आवश्यकता है जब वियन्ना और प्राग जैसे स्थानों पर मुझे लगभग ऐसा ही अनुभव प्राप्त हो सकता है ?'"

एक अनोखा मिश्रण

अपना देश स्वीडन छोड़ने से पहले मिखेल स्टोबल ने आस्ट्रेलिया पर कुछ जानकारी हासिल की। इसके अतिरिक्त टेलिविज़न से भी उन्हें आस्ट्रेलिया पर कुछ जानकारी प्राप्त हुई थी।

"मैं आस्ट्रेलिया के खेलों तथा "क्रोकोडाईल हंटर" और "दी फ़्लाइंग डाक्टरस" जैसे टेलिविज़न कार्यक्रमों के बारे में जानता था। परन्तु फिर भी आस्ट्रेलिया ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। आप महसूस करेंगे कि मेलबर्न की संस्कृति अत्यन्त युरोपिय है परन्तु दूसरी ओर देखने पर अचानक से आपको ऐशियाई सभ्यताएँ मिलेंगी। इसलिए आस्ट्रेलिया बहुसंस्कृतियों से परिपूर्ण है।

विशिष्टता की खोज

विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डेविड डन्सटन आस्ट्रेलियाई पर्यटन को नियमित धारणाओं से अधिक बढ़ावा देने में विश्वास रखते हैं।

"हम अपने पर्यटकों को एकमात्र सोच का समझते हैं परन्तु ऐसा नहीं है। सभी लोग अलग अलग तरीकों एवं पूर्वर्निधारित विचारधाराओं के साथ पर्यटन करते हैं। जैसा कि हमारे कुशल पर्यटन व्यापारी जानते हैं¸ हम विभिन्न तरीकों से उनको प्रसन्न या अप्रसन्न करने की क्षमता रखते हैं।"

ग़लत जानकारी

यथार्थ सत्य यह है कि स्वयं आस्ट्रेलियाई लोगों को अपने देश के बारे में सच्ची जानकारी नहीं मिलती। विज्ञापनों का प्रभाव केवल आगन्तुकों पर ही नहीं बल्कि निवासियों पर भी होता है। मेलबर्न के मोनेश विश्वविद्यालय के ऐबोरजीनल स्टडीज़ की अध्यक्ष लिनेट रसल का मानना है कि पर्यटन संबंधी विज्ञापनों का सांस्कृतिक परम्पराओं पर प्रायः दुःप्रभाव होता है।

"आपने कई बार सुना होगा कि आस्ट्रेलियाई लोग बहुत मैत्रीपूर्ण होते हैं जो केवल एक सामान्य निष्कर्ष है परन्तु सत्य भी है। आस्ट्रेलिया के लोग अत्यन्त मैत्रीपूर्ण एवं बातूनी होते हैं और आस्ट्रेलियाई लोगों से वार्तालाप प्रारम्भ करना बहुत आसान है। कई बार तो वह इतना बोलते हैं कि आपको उन्हें चुप करवाना पड़ सकता है।"
-मिखेल स्टोबल¸ स्वीडन से एक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी

'डीजरीडू' नामक प्राचीन संगीत वाद्य¸ जिसका निर्माण पेड़ों की खोखली टहनियों से किया जाता है और 'बुमरऐंग' जैसे उदाहरण देते हुए मिखेल का कहना है कि "यह सब उदाहरण मुख्य रूप से मध्य आस्ट्रेलिया की मूलनिवासी (ऐबोरजीनी) सम्प्रदायों को दर्शाते हैं। परन्तु इन सब को ऐबोरजीनी आस्ट्रेलिया का प्रतीक चिन्ह बना कर प्रस्तुत किया जाता है और इसी कारणवश यहाँ आने वाले पर्यटक चारों ओर केवल यही सब देखने की अपेक्षा करते हैं।

भिन्न भिन्न परिप्रेक्ष्य

मिखेल का मानना है कि मध्य आस्ट्रेलिया में भी अत्यन्त सुन्दरता है और यहाँ पर भी भव्य दृश्य देखने को मिलते हैं।

"परन्तु जब विज्ञापनों में इस भाग को अनंत और प्राचीन कहा जाता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है- 'आइऐ और ६०,००० वर्ष पुरानी इस संस्कृति का आनन्द लीजिए' जैसे वाक्यों में १९वीं सदी की छवि गूँजती है। यह सब सुनकर उस समय का आहवान होता है जब मूलनिवासी लोगों को पिछड़ा हुआ तथा आज के मनुष्य का पूर्वज माना जाता था।"

लेखक बिल बराएसन के लिए उनका आस्ट्रेलियाई दौरा अत्यन्त आनन्दमय था। अमरीका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया पर पर्यटन पुस्तकों के लेखक का कहना है कि आस्ट्रेलिया आने का अनुभव एक नए ग्रह की खोज करने जैसा था।

"मुझे लगा कि मैंने स्वयं ही एक नए ब्रह्माण्ड की खोज की हो जहाँ पहले तो मुझे लोग अपनी दुनिया जैसे लगे परन्तु फिर वही लोग मुझे बिल्कुल अलग लगे। मैं बता नहीं सकता कि यह अनुभव कितना रोचक था।"

"यह जगह मेरे लिए उपयुक्त थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने अपना आधा जीवन अमरीका और आधा ब्रिटेन में व्यतीत किया था और आस्ट्रेलिया इन दोनों का एक सुखद मिश्रण है। ब्रिटेन के सिद्धांतों पर आधारित होने के बावजूद भी इस देश में अमरीका जैसी अनौपचारिकता और ज़िंदादिली है।"

"अपने आशावाद और अनौपचारिक व्यवहार के कारण अमरीकियों जैसे लगने वाले आस्ट्रेलियाई लोग ब्रिटिश लोगों की तरह सड़क की बांईं ओर वाहन चलाते हैं¸ चाय का सेवन करते हैं¸ क्रिकेट खेलते हैं¸ अपने शहरों में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की प्रतिमाएँ लगवाते हैं और यहाँ तक कि अपने बच्चों को बिना किसी खेद के ब्रिटिश लोगों जैसी स्कूल की वर्दी पहनाते हैं।"

अभ्युद्देश एवं अधिक जानकारी Read Icon