रेडियो कड़ियाँ: "वर्तमान आस्ट्रेलिया" कार्यक्रमों का संक्षिप्त वर्णन
१३ भागों की कड़ियाँ¸ रेडियो आस्ट्रेलिया की स्यू सलेमन द्वारा निर्देशित एवं प्रस्तुत। इसका तकनीकी निर्देशन रयान ईगन द्वारा किया गया है।
यह कार्यक्रम आस्ट्रेलियाई लोगों की क्रियाओं¸ घरों और खाली समय व्यतीत करने के तरीकों पर प्रकाश डालते हैं। यह कार्यक्रम आस्ट्रेलियाई वातावरण¸ राजनैतिक ढांचों और क्षेत्र के पड़ौसी देशों के साथ व्यवहार की जांच करता है।/p>
कार्यक्रम १- आस्ट्रेलियाई चिट्ठी
पहली बार आस्ट्रेलिया आने वाले लोग इस देश की कैसी कल्पना करते हैं? शायद विज्ञापनों जैसी। यह कढ़ी पर्यटन उद्योग द्वारा आस्ट्रेलिया के बारे में स्थापित कल्पनाओं पर विचार करती है और बताती है कि किस प्रकार यह धारणाएँ संभावित आगन्तुकों को आकर्षित करती हैं या पथभ्रष्ट करती हैं अन्यथा केवल जानकारी प्रदान करती हैं।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम २- ग्रैंडस्टैंड से एक दृश्य (बेहतरीन दृश्य)
सन् २००० के सिडनी ओलिम्पिक खेलों के उदघाटन समारोह में आस्ट्रेलियाई लोगों के जीवन एवं संस्कृति के अनमोल चिन्ह् जो आस्ट्रेलिया के बाहर के लोगों के लिए एक रहस्य हैं¸ को दर्शाया गया है। परन्तु सभी आस्ट्रेलियाई लोग स्वयं को राष्ट्रीय एकता के इस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं समझ पाए।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
ऐबोरजीनी आस्ट्रेलियाई¸ जिनके पूर्वज ५०००० वर्ष पहले यहाँ बस गए थे¸ लगभग २०० वर्षों से यहाँ पर बसे अप्रवासी इस देश के बारे में क्या सोचते हैं। यह विभिन्नताएँ यहाँ के भूमि स्वामित्व कानूनों में किस प्रकार प्रदर्शित होती हैं?
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम ४- जंगल से खेतों की ओर
उपजाऊ भूमि के नाश और पानी की घटती सफाई ने आस्ट्रेलियाई लोगों द्वारा यूरोपिए ढंग से खेती करने की प्रथा पर प्रश्नचिन्ह् लगा दिया है और प्रेरणा प्रदान की है कि वे पर्यावरण के बचाव के नए तरीकों के बारे में सोचें।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम ५- उपनगरों में रहन-सहन
हालांकि आस्ट्रेलियाई लोगों का सोचना है कि उनके देश की धड़कन दूर स्थित कसबों में है परन्तु आंकड़ों के अनुसार आस्ट्रेलिया की ज़्यादातर जनता शहरों के आस-पास के उपनगरों में रहती है। यह कार्यक्रम आस्ट्रेलियाई लोगों के विशेष सपने¸ एक घर के स्वामित्व¸ ताकि वे घर के आउटडोर में अधिक से अधिक समय व्यतीत कर सकें, के बारे में पता लगाता है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम ६- कहाँ हैं आस्ट्रेलिया में काम
पिछले तीन दशकों में आस्ट्रेलियाई अर्थ व्यवस्था में उत्पादन उद्योग से सेवा उद्योग की ओर प्रभावशाली बदलाव हुआ है। यह बदलाव २१वीं सदी में ज़्यादा पैसा उत्पादन करने वाले नए उद्योगों तथा कार्यों को दर्शाता है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम ७- शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण
१९८० से २००० के बीच में औपचारिक शिक्षा की मांग के कारण आस्ट्रेलिया के कर्मचारियों में विश्वविद्यालय के स्तर की शिक्षा वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी समय में पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया आने वाले अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोत्री हुई।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम ८- ऐशिया को समझने की कोशिश
पहले ब्रिटेन और फिर अमरीका से जुड़े हुए इतिहास के बाद अब आस्ट्रेलियाई लोगों की ऐशिया के बारे में जानकारी में भी बढ़ोत्री हुई है। कई लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र के बारे में अधिक समझ-बूझ से संचारण¸ सुरक्षा तथा धन में वृद्धि हो सकती है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
१९वीं सदी में¸ थोड़ी सी जनसंख्या को अपने असुरक्षित होने का अहसास होने पर "जनसंख्या बढ़ाओ अथवा मिट जाओ" का नारा प्रचलित हुआ। इसके उलट वर्तमान आस्ट्रेलिया आर्थिक वृद्धि तथा सम्पन्न सांस्कृतिक विविधता बनाए रखने के लिए लक्षित प्रवास कार्यक्रम पर निर्भर करता है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम १०-आस्ट्रेलिया की स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सभ्यताएँ
आज आस्ट्रेलिया वासी अपनी संस्कृति, साहित्य तथा फिल्म के द्वारा दिखाते हैं जिसमें अक्सर उनके देश को अन्य देशों से अलग दिखाने वाली बातें प्रमुख होती हैं। फिर भी¸ किसी छोटे बाज़ार में स्थानीय सिनेमा तथा प्रकाशन उद्योग को चलाने का मतलब है कि स्थानीय किताबों तथा फिल्मों को पैसा कमाने के लिए देश से बाहर भेजना पड़ेगा।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम ११- आस्ट्रेलियाई राजनीति का बदलता रूप
सम्कालीन आस्ट्रेलिया की राजनैतिक रूपरेखा जो राजनैतिक पार्टियों के ढांचे तथा कार्य¸ वोट डालने वालों में नई चंचलता और संविधानिक राजतंत्र से गंणतंत्र की ओर बढ़ने के विवादास्पद प्रश्न का खुलासा करती है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
कार्यक्रम १२- दुनिया में आस्ट्रेलिया का स्थान
यह कड़ी जिस तरीके से ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया के "पितृ देश" के तौर पर कार्य किया¸ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में अमरीका का प्रभाव कैसे बढ़ा और ऐशियाई देशों के साथ संबंधों की वर्तमान स्थिति की जांच करती है। यह इस पर भी नज़र डालती है कि इन संबंधों ने किस प्रकार विदेशनीति को प्रभावित किया है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
यह दोनों ओर वाला मंच¸ जो केनबेरा तथा वाशिंगटन में विद्यार्थियों को जोड़ता है, वैश्वीकरण¸ आपसी संस्कृति की समझ¸ धर्म के प्रत्यक्ष ज्ञान¸ सुरक्षा¸ आतंकवाद तथा नागरिकों की स्वतंत्रता पर चर्चा करता है।
प्रतिलेख पढ़ें : अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
