कार्यक्रम ९- आस्ट्रेलियाई लोग
:: अंग्रेज़ी में सुनिए - विनडोज़ मिडिया प्लेएर : मिडिया-संबंधित सहायता
(संगीत : लोकी माउन्टेन एलबम से अर्बन वर्लड)
परेड - बच्चे / गली में शोर ... "हम न्यूज़ीलैण्ड से हैं पर लगभग एक वर्ष से यहाँ रह रहे हैं और मुझे यहाँ आस्ट्रेलिया में बसे हुए सभी जातीय समूह अच्छे लगते हैं और परेड में किया गया उनका योगदान बृहत समाज में किए गए उनके योगदान को दर्शाता है.... मुझे यह सचमुच अच्छा लगता है ।"
स्यू सलेमन :
नमस्कार, मैं रेडिया आस्ट्रेलिया से स्यू सलेमन हूँ ।
हमारी कढ़ी वर्तमान आस्ट्रेलिया में आज "आस्ट्रेलियाई लोग " ।
जब आस्ट्रेलिया ने 2001 में राष्ट्र बनने के 100 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव मनाया तो जिन लोगों ने गली की परेड में भाग लिया वे इस तथ्य को दर्शाते थे कि आस्ट्रेलिया की जनसंख्या अब विश्व की सबसे अधिक भिन्न नस्लों वाली में से एक है ।
"प्रथम आस्ट्रेलियाई " जो आदिम जाति के तथा टौरेज़ स्टरैट प्रायद्वीप के लोग थे, जनसंख्या का मात्र दो प्रतिशत थे - शेष 250 विभिन्न देशों से आए हुए थे ।
सम्कालीन आस्ट्रेलिया में 24 प्रतिशत अथवा आस्ट्रेलिया की जनसंख्या में हर चौथा व्यक्ति विदेश में पैदा हुआ था और इसमें से लगभग एक तिहाई एशिया में पैदा हुए थे ।
गली/ परेड एफ. एक्स.... " आस्ट्रेलिया महान है, मुझे आस्ट्रेलियाई होने पर गर्व है, और लोग इकट्ठे हो रहे हैं और यह दिन बहुत खास है क्योंकि आस्ट्रेलिया की 100 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है । इसलिए मैं यह सोचता हूँ कि यह दिन बहुत खास है । "
स्यू सलेमन :
21वीं सदी के प्रारंभ में आस्ट्रेलियाई लोगों की नस्लीय विविधता 1901 में संघ बनते समय जब अलग-अलग ब्रिटिश कालोनियों ने मिलकर आस्ट्रेलिया का राष्ट्रकुल बनाया था तब की जनसंख्या से स्पष्ट रूप से विपरीत है । उस समय 58 प्रतिशत प्रवासी ब्रिटेन से और 21 प्रतिशत आयरलैंड से थे ।
आस्ट्रेलिया के औपनिवेशिक काल के दौरान ब्रिटेन से बाहर के देशों, विशेषकर न्यूजीलैंड, कनाडा तथा अमरीका से आकर बस जाने को हतोत्साहित किया गया - और 1901 में अप्रवास प्रतिबंधन अधिनियम में तथाकथित श्वेत आस्ट्रेलिया नीति लाई गई जिसमें गैर-अंग्रेज़ी बोलने वाले देशों के लोगों से अधिकारी की इच्छा की किसी यूरोपीयन भाषा में श्रुतलेख परीक्षा ली जा सकती थी ।
इस भेदभाव करने वाली परीक्षा को 1958 में समाप्त कर दिया गया था और श्वेत आस्ट्रेलिया नीति के अंतिम अवशेष को 1973 में गॉफ विटलम के नेतृत्व वाली संघीय लेबर सरकार ने हटा दिया था ...
समाचार वाचक :
श्री विटलम ने फिलीपीन्स विश्वविद्यालय में, जहाँ उन्हें कानून के लिए मानद उपाधि मिली है, बोलते हुए कहा कि श्वेत आस्ट्रेलिया नीति मृत हो चुकी थी और आस्ट्रेलिया में अप्रवास के प्रति रुख में काफ़ी अधिक तथा मूल बदलाव आए हैं "
म्यूज़ीयम (एफ.एक्स) टिंग... "आज आप मेलबर्न के सीमा शुल्क तथा उत्पाद शुल्क कार्यालय में हैं, कृपया आस्ट्रेलिया इतिहास का कोई काल चुनिए जिसमें आप साक्षात्कार लेना चाहते हैं । आज की साक्षात्कार सूची यह है, कृपया एक आवेदक चुनिए..... (एफ.एक्स).... " टिंग "।
स्यू सलेमन :
मेलबर्न के मरम्मत किए गए सुंदर पुराने सीमा शुल्क भवन में अप्रवास संग्रहालय है ।
यहाँ दर्शकों को एक अप्रवास अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिलता है और वो उस दिन के लिए निर्धारित नीति के आधार पर कौन आस्ट्रेलिया में आएगा और कौन नहीं का निर्णय लेते हैं ।
मोया मैकफदज़ीन "गेटिंग इन" नाम की प्रदर्शनी की अध्यक्षा हैं और वह बताती हैं कि दर्शक क्या देख सकते हैं .....
मोया मैकफदज़ीन :
मूलतः एक दर्शक अंदर आकर एक बहुत ही गैर-विवरण वाले तटस्थ साक्षात्कार कक्ष में आता है, यह 1950 के सार्वजनिक सेवा कक्षा की तरह है, और हमने इसे बहुत ही कम विवरण वाला बनाया है क्योंकि जिन साक्षात्कारों में से आप चुन सकते हैं वह आस्ट्रेलियाई इतिहास के विभिन्न काल से है, 1920 का दशक, 1950 का दशक और आज का समय । और लोगों से आस्ट्रेलिया में विभिन्न स्थानों पर भी साक्षात्कार लिया गया । एक चीन की महिला थी जिसका साक्षात्कार 1920 में मेलबर्न में सीमा शुल्क भवन में लिया गया था जहाँ आज अप्रवास संग्रहालय है । एक अन्य व्यक्ति से साउदी अरब के एक रिफ्यूजी शिविर में सयुंक्त राष्ट्र के काफिले में साक्षात्कार लिया गया । 1950 के दशक के एक ब्रिटिश दंपति से लंदन के आस्ट्रेलिया हाउस में साक्षात्कार लिया गया । इस तरह मैं सोचती हूँ कि हम लोगों को उनके बारे में भिन्न साक्षात्कार के स्थानों पर अलग-अलग समय पर विभिन्न जगहों में सोचने देने का प्रयास कर रहे थे । और फिर मूलतः आप जैसे लोग एक पुराने लकड़ी के टेबल पर बैठ जाते हैं और आप एक स्क्रीन पर देख रहे होते हैं जिसमें एक सुपरवाइज़र आता है, जो आपको बताता है कि यह अनुभव किस तरह का होगा तथा आपको क्या करना है, क्योंकि आप मूलतः साक्षात्कार पैनल का एक भाग हैं, और यह कि आपकी आस्ट्रेलियाई इतिहास के जिस काल में रूचि है, उसे चुनिए । और फिर सुपरवाइज़र आपको तीन लोगों अथवा तीन समूहों में से एक को चुनने को कहता है जिनका आप साक्षात्कार लेना चाहते हों, वहाँ कोई ग्रीक परिवार अथवा कोई अंग्रेज दंपति या कोई युवा चीनी विद्यार्थी हो सकता है जो आप किस अवधि में है पर निर्भर करता है । आप वह चुनाव करते हैं और लोग आपकी स्क्रीन पर आ जाते हैं, इस तरह आप सचमुच के व्यक्तियों से बात कर रहे होते हैं और एक साक्षात्कार लेने वाला पीछे से बात करना शुरू कर देता है ताकि आप अपने को एक समूह साक्षात्कार का भाग महसूस कर सकें । इस तरह यह वास्तव में लोगों की नीतियों तथा प्रक्रियाओं तथा वे विभिन्न समय पर कैसे विकसित हुईं के बारे में जानने में सहायता करने और उस भावनात्मक तथा मानव अवयव को भी असलियत में समझने के लिए है ।"
स्यू सलेमन :
और जहाँ अब श्वेत आस्ट्रेलिया नीति एक इतिहास है, अप्रवास संग्रहालय में दर्शक तथा विद्यार्थी 1920 के दशक से केस अध्ययन चुन कर उन अप्रवास प्रतिबंधों का प्रभाव स्वयं महसूस कर सकते हैं ..
संग्रहालय :
"टिंग... " आप चीन की श्रीमती विन टांग का साक्षात्कार लेंगे । उनके पति उन्हें एक परंपरागत चीनी पूर्णमिलन विवाह के परिणामस्वरूप 6 वर्ष पूर्व आस्ट्रेलिया लाए । प्रत्येक वर्ष यहाँ रहने के लिए श्रीमती विन टांग को अपने 12 माह के छूट प्रमाण-पत्र में विस्तार के लिए आवेदन देना पड़ता है ।
1920 के साक्षात्कार का प्रतिरूप :
" आपका नाम क्या है ? "
"श्रीमती विन टांग । "
" क्या आप अच्छी तरह अंग्रेज़ी बोल लेती हैं ? "
" थोड़ी बहुत । "
" आप कहाँ से हैं ? "
" चीन से । "
" आप आस्ट्रेलिया कब आईं ? "
" 1920 में । "
" आपका व्यवसाय क्या है ? "
" उनका कोई व्यवसाय नहीं है, वह अपने पति के घर तथा बच्चों की देख-रेख करती हैं । "
"और उनके पति क्या करते हैं ? "
"वह कहती हैं कि वो एक बहुत सफल व्यवसायी हैं । "
" उन्हें पहले ही पांच विस्तार मिल चुके हैं, उनके मामले पर फिर से विचार क्यों किया जाए ? "
" वह कहती हैं कि क्योंकि उनके पति तथा बच्चे यहाँ हैं, उनके बच्चे यही पैदा हुए थे, वह कहती हैं अब आस्ट्रेलिया में उनके साथ ही उनकी ज़िंदगी है । वह उनके साथ रहना चाहती हैं । "
संग्राहलय की आवाज़ :
"यह श्रीमती विन टांग के लिए आपके अंतिम मूल्यांकन का समय है - क्या आप उन्हें आस्ट्रेलिया में रहने देंगे ? आप श्वेत आस्ट्रेलिया नीति के बावजूद श्रीमती विन टांग को एक बार फिर छूट का प्रमाण-पत्र देने के इच्छुक हैं ? आइए सुनते हैं क्या कहा जाता है । "
" श्रीमती विन टांग आप पहले से ही 6 वर्षों से आस्ट्रेलिया में हैं क्योंकि आपको पिछला विस्तार इस स्पष्ट समझौते पर दिया गया था कि आप चीन वापस चली जाएंगी इसलिए हमें खेद है कि हम आपके मामले में और विस्तार नहीं दे सकते । आप आस्ट्रेलिया मे नहीं रह सकतीं, आपको चीन वापस जाना ही होगा । आपके पति को आपके इस राष्ट्रकुल को तुरंत छोड़ने के लिए व्यवस्था करनी पड़ेगी । "
"यदि वह चीन वापस जाती हैं तो वह पूछती हैं कि वह फिर कब अपने पति तथा बच्चों को देख पाएंगी ? "
" यह सब आस्ट्रेलिया की अप्रवास नीति के अनुसार है । "
" मेरे बच्चे ! आप मुझे चीन भेज दो, मेरे बच्चे; मेरे बच्चों, मेरे पति का क्या होगा! "
स्यू सलेमन :
"अप्रवास संग्राहलय में आपका स्वागत है, आप अभी-अभी एक नई प्रदर्शनी से आए हैं, अभी-अभी सुने गए साक्षात्कार से आप क्या समझे ?
विदेशी दर्शक :
मैने चीन से आई हुई लड़की का साक्षात्कार लिया जो 6 वर्षों से यहाँ थी तथा मुझे साक्षात्कार से पता चला कि आस्ट्रेलिया सरकार ने एक नीति बना रखी है तथा वह अपने बच्चों के साथ नहीं रह सकती । पर मैं सोचता हूँ यह बहुत दुख की बात थी क्योंकि उसके बच्चे हैं, उसका पति एक आस्ट्रेलियाई है, तो वह क्यों नहीं रह सकती थी? मेरा प्रश्न यही था ।
स्यू सलेमन :
और आप महोदय ?
दूसरा विदेशी दर्शक :
मैं सोचता हूँ कि यह अच्छा है कि हम साक्षात्कार के दौरान सारी स्थितियाँ पहचान सके, और हाँ किस तरह आस्ट्रेलियाई देश प्रवासी को रूकने या न रूकने देने की अनुमति देने का निर्णय लेते हैं । हमें इस साक्षात्कार से बहुत सारा ज्ञान मिला ।
स्यू सलेमन :
क्या आप एक आस्ट्रेलियाई नागरिक हैं अथवा यहाँ आए हुए दर्शक हैं ?
दर्शक :
मेरे वहाँ खड़े मित्र के लिए ....
दर्शक :
मैं एक विद्यार्थी हूँ, एक विदेशी विद्यार्थी; मुझे कम्बोडिया से यहाँ आए केवल दो माह हुए हैं ।
स्यू सलेमन :
और क्या मैं यह पूछ सकती हूँ कि आपने श्वेत आस्ट्रेलिया नीति के बारे में सुना है जो इस देश में काफ़ी लंबे समय तक चली परंतु शुक्र है कि यह अब नहीं है, क्या आपने उसके बारे में पहले सुना है ?
दर्शक :
" मैंने पहले कभी नहीं सुना था, मैंने इसके बारे में अभी-अभी जब इस कमरे में आया तो सुना परंतु मुझे अभी भी इसके बारे में अच्छी तरह से कुछ नहीं पता है.... क्षमा चाहता हूँ... हँसता है । "
संग्रहाध्यक्ष, मोया मैकफदज़ीन : " प्रतिबंधित नीति का संपूर्ण विचार निश्चित रूप से 19वीं सदी, औपनिवेशिक समय और फिर उसके बाद 1901 में अप्रवास प्रतिबंधन अधिनियम के साथ जीवित था । परंतु यह नोट करना रोचक है कि समूचे आस्ट्रेलियाई इतिहास के दौरान जहाँ ये प्रतिबंध विद्यमान थे और जो हमारी जनसंख्या की प्रकृति और कौन लिया जाए तथा किसे नहीं लिया जाए को निर्देशित किया करते थे, वहीं उस सारे समय के दौरान विचार-विमर्श तथा बहस की एक धारा भी चलती रही । इस तरह अप्रवास आस्ट्रेलिया में हमेशा राजनेताओं, समुदाय के नेताओं तथा सामुदायिक समूहों के मध्य चर्चा का विषय रहा है । इस तरह हमने हमारे प्रदर्शन के अन्य भागों से भी उदाहरण लिए हैं जो समय-समय पर हुई अलग-अलग तरह की बहस की श्रृंखला पर नज़र डालते हैं । 19वीं सदी के अंत में चीनी समुदाय के नेताओं का एक समूह हुआ जिसने "चीनी प्रश्न " नाम का एक पैम्फलेट लिखा, जिसमें आस्ट्रेलिया में चीनी अप्रवास को प्रतिबंधित करने के पूरे विचार को वास्तव में चुनौती दी गई थी । आपको पता है कि यह 100 वर्ष पहले चल रहा था । इस तरह बहस चलती रही तथा चुनौतीपूर्ण थी और यह दर्शाता है कि किस प्रकार समुदाय अप्रवास नीति बनाने के तरीकों को प्रभावित कर सकते हैं ।
स्यू सलेमन :
और चीनी समुदाय का उल्लेख करना एक ऐसे शहर में बिल्कुल सही लगता है जहाँ का लार्ड मेयर एक चीनी आस्ट्रेलियाई है ?
मोया मैकफदजीन :
बिल्कुल सही, चीनी विक्टोरिया तथा आस्ट्रेलिया में बचे रहे तथा बने रहे । वे वही लोग हैं जो " गोल्ड रश " में बड़ी संख्या में आए और भले ही आस्ट्रेलिया की अप्रवास प्रतिबंधित नीतियों का लक्ष्य विशेषकर चीनी थे, इस बारे में कोई शक नहीं है कि इसका वास्तव में 1900 से युद्ध के समय तक की अवधि के दौरान उनकी संख्या पर प्रभाव पड़ा । आप जानते हैं कि ये परिवार विकसित हुए, पीढ़ियां बढ़ी, और फिर जब युद्ध के पश्चात प्रतिबंधों में ढील दी गई तो एशिया प्रशांत क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग आ पाने में समर्थ हुए थे । "
स्यू सलेमन :
आप रेडिया आस्ट्रेलिया की कढ़ियाँ वर्तमान आस्ट्रेलिया का कार्यक्रम 9 - आस्ट्रेलियाई लोग सुन रहे हैं ।
1947 से 1969 के मध्य बीस लाख प्रवासी आस्ट्रेलिया आए, अधिकतर ब्रिटेन तथा युद्ध - पीड़ित यूरोप से ।
जब तक श्रमिकों की कमी थी नए आने वालों को तुरंत विर्निमाण उद्योग में रोज़गार मिल जाता था । वस्तुतः 1950 तथा 60 के दशक के दौरान अप्रवास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आस्ट्रेलियाई उद्योग के विस्तार के लिए एक बड़ी श्रम शक्ति तैयार करना था ।
कई यूरोपियाई देशों की तरह " अतिथि-कर्मचारी " के विपरीत आस्ट्रेलिया के प्रवासियों को यहाँ की नागरिकता लेने के लिए प्रेरित किया जाता था । युद्ध के बाद के काल में इटली के लोग, ग्रीक, मालटीज़, क्रोशियाई, मैसिडोनियन तथा तुर्क समुदाय को आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों में अपने आप को स्थापित करते हुए देखा गया ।
एडैल मुरडोलो का इटली से आया परिवार बड़े अप्रवास के उस कार्यक्रम का एक भाग था ।
एडैल मुरडोलो :
" मैं एक प्रवासी पृष्ठभूमि से आया और एक बात जो मेरे माता-पिता तथा वह पीढ़ी हमेशा कहा करती थी कि हम यहाँ काम करने आए थे । और निश्चित रूप से मेरे माता-पिता की पीढ़ी को जो रोज़गार मिला, भले ही वह फैक्ट्री में था, उन्होंने फिर भी स्वास्थ्य देख-रेख, अच्छे विश्राम, तथा स्थायित्व के रूप में कुछ अच्छी स्थितियों का आनंद उठाया । एक और बात जो वो कहते थे कि हम उन कार्यों को करते हैं जो आस्ट्रेलियाई नहीं करना चाहते । इस तरह श्रमशक्ति में प्रवासियों का प्रतिनिधित्व हमेशा अधिक रहा है, यह ही वास्तव में मुख्य कारण रहा है कि क्यों प्रवासियों के कुछ समूह के लिए सीमाएँ खोल दी गई थीं । और इसके साथ-साथ आस्ट्रेलियाई संस्कृति को काफ़ी लाभ तथा इसमें कई परिवर्तन हुए जो वास्तव में दर्शाते हैं कि प्रवास इस देश के लिए ऐसा गुण क्यों है । परंतु यह प्रवासियों के लिए सीमाएँ खोले जाने का मुख्य कारण नहीं है, यह वास्तव में श्रमशक्ति में योगदान और वस्तुओं के उत्पादक, सेवाओं के प्रदानकर्ता तथा उपभोक्ताओं के रूप में भी योगदान देने के लिए था । "
स्यू सलेमन :
एडैल मुरडोलो जैसे अप्रवासी माता-पिताओं के आस्ट्रेलिया में जन्में बच्चे दूसरी पीढ़ी की सफलता का प्रतीक हैं जिन्होंने आंकड़ों के रूप में अपने अप्रवासी माता-पिता से बेहतर शैक्षिक तथा व्यावसायिक परिणाम हासिल किए हैं ।
एडैल, विक्टोरिया, वह राज्य जहाँ आप विर्निमाण की सबसे बड़ी हिस्सेदारी पाएँगे - में प्रवासी कार्यशील महिला स्वास्थ्य केन्द्र को संभालती है जहाँ आप गैर-अंग्रेज़ी पृष्ठभूमि से महिलाओं के विभिन्न समूहों को पाएँगे...
एडैल मुरडोलो :
" जिन महिलाओं के मध्य हम कार्य करते हैं उनमें विभिन्न नस्लीय समूहों तथा भाषा समूहों से लेकर आस्ट्रेलिया में रहने वाली उनकी अवधि तक की बहुत विविधता है । इस तरह हम आपको एक फैक्ट्री के भ्रमण पर ले जाएँगे और वहाँ पूर्व युगोस्लाविया से आई महिलाओं को पाएँगे जो 30 वर्षों अथवा अधिक से वहाँ है और फिर हम चीनी महिलाओं को भी वहाँ पाएँगे जो कुछ ही वर्षों से यहाँ हैं और जिनके पास विदेशी स्वास्थ्य उपाधि है, वे अपने देश में तो प्रशिक्षित जी.पी. हो सकती हैं परंतु यहाँ से वे अपनी अपनी उपाधि के लिए मान्यता प्राप्त करने में लगी हुई हैं जिसमें आस्ट्रेलिया में काफ़ी समय लग सकता है । कभी-कभी यह हो भी नहीं पाता तथा लोगों को अन्य विकल्प चुनने पड़ते हैं ।
स्यू सलेमन :
जो लोग विदेशों से व्यावसायिक उपाधियाँ लेकर आते हैं उनके लिए यहाँ आप कुछ स्पष्ट कर सकती हैं एडैल कि उसे यहाँ स्थानीय मान्यता लेने में कुछ पूनःप्रशिक्षण शामिल होता है जो जब आप आजीविका कमाने तथा परिवार को पालने का प्रयास कर रहे हों ता आसान नहीं होता ?
एडैल मुरडोलो :
बिल्कुल सही और जब आप कोई परिवार पाल रहे हों जैसा कि आपने कहा, तो यह, महिला के लिए विशेषकर, कठिन है । उनकी योजना वापस जाकर पढ़ने की हो सकती थी परंतु साथ ही साथ उन्हें अपने परिवार की आजीविका भी कमानी पड़ती है क्योंकि अधिकतर वे अपने परिवार में रोज़ी कमाने वाली होती हैं, विशेषकर जब आपके परिवार में दोनों लोग फैक्ट्री में कार्य कर रहे होते हैं और उन्हें अपने वेतन मिला कर परिवार चलाना पड़ता है । उसी समय वे ऐसी उम्र में होते हैं जब वे बच्चा पैदा करना चाहते हैं, इस तरह महिलाएँ 25 से 35 साल की उम्र के बीच में आस्ट्रेलिया आती हैं, यही मुख्य समूह है, और स्पष्ट तौर पर यही वह उम्र है जब लोग परिवार बसाना चाहते हैं । इस प्रकार महिलाओं की काम करने तथा पढ़ने के जीवन में बाधा आती है इसलिए लोग कभी-कभी डटे रहते हैं तथा कभी इसे पूरा कर लेते हैं और कभी-कभी वे अन्य रास्ते भी चुनते हैं । "
स्यू सलेमन :
1980 के दश्क में जब आर्थिक वृद्धि धीमी हो गई तथा विनिर्माण (यानी कारख़ानों में चीज़ बनाने के) क्षेत्र रोज़गार कम करने लगा तो यह तर्क सामने आए कि गैर-अंग्रेज़ी बोलने वाले प्रवासी बहुत महँगे हैं और बिना अथवा कम अंग्रेज़ी तथा थोड़े व्यावसायिक कौशल के साथ रोज़गार ढूँढने के लिए काफ़ी प्रवासी आ रहे हैं ....
डॉ. बॉब बिररल :
यह प्रमाण 1980 के दशक के अंत में जब हमारे यहाँ खुला परिवार पुनःमिलन तथा कम लक्षित कौशल कार्यक्रम था, यह स्पष्ट हो गया कि वे प्रवासी विशेषकर जो गैर-अंग्रेज़ी बोलने वाली पृष्ठभूमि के देशों से आए तथा जिनकी अंग्रेज़ी खराब थी या जिनके पास आस्ट्रेलियाई व्यावसायिक संस्थाओं या नियोक्ताओं द्वारा स्वीकार किए जाने वाले कौशल नहीं थे, को वास्तव में संघर्ष करना पड़ा, विशेष तौर पर 90 के दशक के प्रारम्भ में जब हमारे यहाँ गंभीर मंदी थी ।
स्यू सलेमन :
डॉ. बॉब बिररल मेलबर्न के मोनेश विश्व विद्यालय में जनसंख्या तथा शहरी अनुसंधान के निर्देशक हैं ।
डॉ. बॉब बिररल :
आस्ट्रेलिया की सरकारों चाहे लेबर की हो या साथ ही गठबंधन की, ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि निम्न कौशल प्रवाह न्यूनतम हो परिवार तथा कौशल कार्यक्रमों के पुनर्गठित करने के लिए काफ़ी प्रयास किए हैं ।
स्यू सलेमन :
आप सम्कालीन आस्ट्रेलिया द्वारा आकर्षित किए जा रहे प्रवासियों की रूपरेखा किस प्रकार देंगे ?
डॉ. बॉब बिररल :
कौशल कार्यक्रम में ज़ोर बहुत कुछ उन पर है जो अंग्रेज़ी जानते हों, जिनके प्रत्यायक को आस्ट्रेलियाई व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा स्वीकार किया जाता हो और जो युवा हों । यदि आवेदक के पास यह आधारभूत प्रारम्भिक मानक नहीं हैं तो उसे फटकने भी नहीं दिया जाता और उनके आवेदनों पर विचार भी नहीं किया जाता है । इन सीमाओं के भीतर ज़ोर उन कौशलों पर दिया जाता है जिनकी थोड़ी अधिक माँग है जैसे नर्सिंग, कम्प्यूटर, इंजीनियर, लेखा, वे मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र हैं जहाँ हम इस समय प्रवासियों को ले रहे हैं और फिर पिछले कुछ वर्षों में उन पर ध्यान अधिक दिया जा रहा है जिन्होंने वास्तव में आस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण लिया है । अब हमारे कौशल वाले प्रवासियों में आधे से अधिक तो वे हैं जो पहले के विदेशी पूरी फीस वाले विद्यार्थी हैं जिन्होंने अपनी उपाधियाँ आस्ट्रेलिया में पूरी की, मुख्यतः सिंगापुर, मलेशिया, हाँग-काँग, भारत जैसे बहुत अधिक विकसित दक्षिण पूर्व के देशों से आकर तथा चीन की मुख्य भूमि शायद यहाँ एक अपवाद है, और हमारी चयन प्रणाली उन्हें एक मद-वार लाभ देती है और यह सुनिश्चित करती है कि वे एक बार अपनी शिक्षा समाप्त करने के पश्चात अपने को स्थायी निवासी में बदल सकें । "
कौशल कार्यक्रम केस अध्ययन : (एफ. एक्स) टिंग...
" आप हाँग काँग में आस्ट्रेलिया के महा-वाणिज्य दूतावास में हैं । यह 1996 है, वह वर्ष जिसके बाद हाँग-काँग चीनी शासन के अधीन वापस चला जाएगा । आप टैंग शेर लिंग का साक्षात्कार लेगें जिसने कौशल प्रवास योजना के अंतर्गत आस्ट्रेलिया में अप्रवास करने के लिए आवेदन किया है । उसकी फाइल आपके डेस्क पर है । (एफ.एक्स) टिंग ।
" सुश्री टैंग शेर लिंग " ।
" नमस्कार "
"क्या आपके पास कागज़ात हैं ? "
"जी, हाँ अनुरोध किए अनुसार मैं मूल लाई हूँ । "
" आप 1968 में चीन में पैदा हुई थीं ? "
" जी, हाँ, शंघाई में, बाद में हम मेरे पिताजी के काम के चलते बीजिंग चले गए और अब मैं हाँग-काँग में रहती हूँ । "
"आप कितने समय से यहाँ रह रही हैं ? "
"1987 से, जब मैं हाँग-काँग विश्वविद्यालय से बीजिंग विश्वविद्यालय में स्थानान्तरित हो गई थी । "
" आप कौन-सा कोर्स पढ़ रही थीं ? "
" मैंने विज्ञान विषय में स्नातक की उपाधि ली और 1989 के अंत में मैंने कम्प्यूटर विज्ञान में स्नातक की उपाधि पूरी की । मेरे भाई टिनामेन स्क्वेयर घटना के दौरान मेलबर्न विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे । उन्हें आस्ट्रेलिया में ही रहने की अनुमति दी गई और अब वे स्थायी निवासी हैं । मेरी अपने भाइयों के साथ फिर से मिलने की हार्दिक इच्छा है । "
" क्या आपके पास अपने लिए पर्याप्त निधियाँ है जब आप आस्ट्रेलिया में अपना नया जीवन बसाने जा रही हैं ? "
" मैं अपने साथ 20 हज़ार नकद आस्ट्रेलियाई डॉलर तथा 15 हज़ार के शेयर ले जाऊँगी । मुझे जब तक अपना कोई घर नहीं मिल जाता तब तक मैं मेलबर्न में अपने भाइयों के साथ ही रहूँगी ।
" और आपके भाई क्या करते हैं ? "
" चेन मेलबर्न में रहता है ओर एक लेखाकार है । मिंग बलारत में रहता है और उसकी अपनी खुद की एक छोटी से वेब डिज़ाइन सेवा है । "
(एफ.एक्स) : टिंग :
" कृपया टैंग के लिए अपना मूल्यांकन कीजिए । (एफ. एक्स.) टिंग " आपने टैंग को आस्ट्रेलिया आने की अनुमति देने के लिए वोट दिया है । वह दक्ष प्रवास स्ट्रीम के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार हैं । (एफ.एक्स) टिंग
स्यू सलेमन :
आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर अप्रवास की आवश्यकता सम्कालीन आस्ट्रेलिया मे एक राजनीतिक निरंतरता रही है ।
और भले ही पॉलीन हैनसन की अप्रवास विरोधी वन नेशन पार्टी 1996/97 में थोड़ी देर के लिए लोकप्रिय रही थी - अब आम तौर पर यह माना जाता है कि आस्ट्रेलिया को अप्रवास से बनाया गया था और अब यह एक बहु-सांस्कृतिक समाज है ।
" बहुसंस्कृतिवाद " उन अधिकारिक कार्य-नीतियों को कहा जाता है जिन्हें आस्ट्रेलिया को नए आगंतुकों की आवश्यकताएँ, अधिकार तथा दायित्वों के प्रति अधिक ज़िम्मेवार बनाने के लिए लाया गया है ।
पर जैसा कि बैरी यार्क याद करते हैं कि " बहुसंस्कृतिवाद " शब्द द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात प्रवास की बडी लहर के दौरान, जिसमें बैरी का परिवार भी शामिल था, नहीं सुना गया था ।
बैरी यार्क :
बहुसंस्कृतिवाद के एक समर्थक के रूप में मेरे लिए विचित्र बात यह है कि मुझे यह मानना पड़ेगा कि मेरे अनुभव में बिना किसी अधिकारिक बहुसंस्कृतिवाद से बहुत पहले इसने बहुत अच्छी तरह कार्य किया । दूसरी ओर बच्चे के रूप में शायद मेरी रक्षा की गई थी, मेरे पिता के पास अपने शुरू के अनुभवों की एक दूसरी तरह की याद है, उन्होंने आस्ट्रेलियाई लोगों को काफ़ी नस्लीय भेदभाव करने वाला पाया, यहाँ तक कि उनके साथ भी एक मालटीज़ के रूप में ऐसा किया गया था । परंतु आपको यह याद रखना चाहिए कि समुदायों और लोगों के बीच जो असहनशीलता अथवा नकारात्मक भाव होता है सिर्फ़ बुरी नीयत वाले अँग्रज़ लोगों के कारण से नहीं हैं और ऐसा भी नहीं है कि सभी दूसरी संस्कृतियों से आए हुए लोग उदारवादी और सहनशील हैं।
पूर्वाग्रह होते हो वह निश्चित तौर पर अंग्रेज खराब लोग और अन्य सभी सांस्कृतिक रूप से विदेशी पृष्ठभूमि वाले प्रबुद्ध सहनशील लोग होते हैं, का मामला नहीं है । और मुझे याद है कि जब लेबनान वासियों ने शेमरॉक स्ट्रीट में बसना शुरू किया तो यह बूढ़ा डच आदमी, जो एक तट कर्मचारी था तथा ब्रंज़विक से रोज़ बाइक चला कर काम करने आता था, बहुत चिंतित था और मेरे पास आया तथा कहने लगा कि यदि हम सावधान नहीं रहे तो लेबनान वासी शेमरॉक स्ट्रीट ले जाएँगे । मुझे लगा कि यह कह दूँ कि क्या तुम नहीं जानते कि 15, 20 साल पहले तुम्हारे जैसे लोगों को भी यही कहा जाता था । पर मेरा अंदाज़ा है कि यह बदलाव लोगों के साथ-साथ रहने तथा अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों के आपस में विवाह करने से आया है जो उन मूल्यों को लाता है जो मूल्यों की मुख्यधारा अथवा रूढ़िगत संकलन के प्रति अभिशाप है और सामान्यतः यदि वे नहीं बदलेंगे तो उनके बच्चे उन्हें बदल देंगे क्योंकि हर कोई कम मुक्त से अधिक मुक्त होना चाहता है । और मेरे लिए यह इसके खिलाफ कभी-कभी की हिचकी तथा अधिक प्रतिक्रिया के साथ एक तरह का हकलाना है । जब सब कुछ कह दिया और कर दिया गया है तो यह इस लंबी अवधि में चलता हुआ प्रतीत होता है, जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे यहाँ नस्ल के आधार पर बड़े दंगे अथवा नागरिक अशांति नहीं फैली है । "
स्यू सलेमन :
1990 के दशक के अंत में वे लोग, जो इसके लिए चिंतित हैं कि आस्ट्रेलियाई शहर और अधिक लोगों को सह पाएँगे या नहीं, अक्सर भविष्य में बड़े पैमाने पर अप्रवास के खिलाफ है ।
डॉ. बॉब बिरेरल जैसे अनुसंधानकर्ता इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि प्रवासियों की आजकल की बाढ़ विशेषकर एशिया - प्रशान्त क्षेत्रों से आने वाले बहुत अधिक मात्रा में आस्ट्रेलिया के बड़े शहरों, विशेषकर सिडनी में केन्द्रित हो रहे हैं । आस्ट्रेलिया के वार्षिक प्रवास का 40 प्रतिशत अथवा प्रत्येक वर्ष साठ से सत्तर हज़ार नए प्रवासी रहने के लिए सिडनी को चुनते हैं ।
डॉ. बॉब बिररल :
" सिडनी विशेषकर भौगोलिक रूप से छोटा है और पहले ही भीड़-भाड़ तथा अतिरिक्त आधारभूत ढाँचे को प्रदान करने की उच्च लागतों, जलापूर्ति की समस्याएँ, अधिक वायु प्रदूषण से निपटने की परेशानियों, का प्रभाव महसूस कर रहा है । इसलिए, इसके सिडनी में जमने की प्रवृत्ति बनी है और यह कोई आश्चर्य नहीं है कि हमारे प्रवास कार्यक्रम के किसी भी विस्तार में सबसे अधिक विरोध न्यू साउथ वेल्स सरकार द्वारा किया जा रहा है ।
स्यू सलेमन :
आप उन प्रवासी समुदायों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर अतिरिक्त दबाव पुल पर अतिरिक्त ट्रैफिक प्रवाह, और स्वास्थ्य तथा शिक्षा प्रणाली पर अतिरिक्त माँग को समझ सकते हैं ?
डॉ. बॉब बिररल :
" यह बिल्कुल सही है और इसके अलावा सिडनी सांस्कृतिक चुनौती का केन्द्र बिंदु भी है । सिडनी में एशियाई, मध्य-पूर्व के कुछ प्रवासियों का अनुपात काफ़ी बढ़ रहा है, विशेषकर मुस्लिम जनसंख्या का, जिसमें से लगभग दो-तिहाई सिडनी में केन्द्रित हैं और वे कम कौशल गैर-अंग्रेज़ी बोलने वाले होते हैं तथा सिडनी जैसे शहर में जो कि बहुत महँगा है, इसके परिणामस्वरूप उनमें सिडनी के दक्षिणी पश्चिमी देहात में जमावड़ा बनाने की प्रवृत्ति है और वह समस्याओं की कड़ाई साबित हो रही है क्योंकि ऐसे लोगों का जमावड़ा बढ़ रहा है जिन्हें अपने आप को ढालने में कठिनाई हो रही है और यह जमावड़ों के साथ जुड़े हुए तनावों को बढ़ाता है । और हमने इसकी कई अभिव्यक्तियाँ देखी हैं जैसा कि इंडो-चाईनीज़ कबरामाटा क्षेत्र मे नशीली दवाएँ तथा अपराध की समस्याएँ, मुस्लिम समुदाय से जुडी समस्याएँ, विशेषकर केंटरबरी जैसे पश्चिमी देहातों में । इस तरह सिडनी वाद-विवाद का सही में मुख्य बिंदु है । "
(संगीत : एमबरेंट का अंडर लाइट वे)
स्यू सलेमन :
डॉ. बॉब बिररल मेलबर्न के मोनेश विश्वविद्यालय में जनसंख्या तथा शहरी अनुसंधान केन्द्र के निर्देशक हैं । और आस्ट्रेलियाई जनसंख्या के उचित आकार और प्रवास से कितना भाग आए पर बहस तब तक एक राजनीतिक अचर बना रहेगा जब तक कि आस्ट्रेलिया में पैदा होने वाले बच्चों की संख्या कम होती रहे तथा 65 साल से ऊपर की आयु के लोगों की संख्या बढ़ती रहे ।
हमारे अगले कार्यक्रम में "आस्ट्रेलिया की स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सभ्यताएँ" । तब तक के लिए मेरा यानी स्यू सलेमन का रेडिया आस्ट्रेलिया से नमस्कार...... मेलबर्न के मोनेश विश्वविद्यालय के नेश्नल सेंटर फार आस्ट्रेलियन स्टडीज़ को शैक्षिक सलाह के लिए तथा तकनीकी निर्देशन के लिए रेयान ईगन को मेरा धन्यवाद।
