Understanding Australia
Radio Australia
homeimpressionspeoplepoliticsenvironmenteducationfaqsaboutABC Asia Pacific
 

आस्ट्रेलिया इंडिया काऊन्सिल के सहयोग के द्वारा ।

  • English Version

रेडियो आस्ट्रेलिया का वर्तमान आस्ट्रेलिया

१३ भागों की यह कड़ी रेडियो आस्ट्रेलिया द्वारा मेलबर्न में स्थित नेश्नल सेंटर फ़ार आस्ट्रेलियन स्टडीज़, मोनेश विश्वविद्यालय के सहयोग से निर्देशित की गई है।

वर्तमान आस्ट्रेलिया की कड़ियों का सारांश पढ़िए और कड़ियों को सुनिए।
यहाँ क्लिक करें

"समझिए आस्ट्रेलिया को" आस्ट्रेलियाई रहन-सहन के विभिन्न पहलुओं पर अधिक जानकारी, विचार एवं टिपण्णियाँ प्रदान करता है।

यह पृष्ठ इस वेबसाईट की रूप-रेखा और इसके उद्देश्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देता है।

पर्यटकों के विचार पूर्वनिर्धारित धारणाओं पर आधारित भी हो सकते हैं। क्या ऐसी धारणाएँ सही हैं ? क्या आस्ट्रेलिया पर्यटकों की कल्पनाओं के अनुकूल है या उनका अनुभव उनकी कल्पना से विपरीत होता है ? इन पूर्वनिर्धारित धारणाओं का आस्ट्रेलियाई लोगों पर क्या प्रभाव होता है ? और क्या इन धारणाओं के कारण आस्ट्रेलियाई लोग अपने देश और समाज को भिन्न दृष्टिकोण से देखते हैं ?

२१वीं सदी में विभिन्न सभ्यताओं के लोगों के मिलन से बनी आस्ट्रेलिया की वर्तमान जनता इस महाद्वीप के इतिहास से बिल्कुल अलग है। मूल निवासियों को बेदख़ल करने के चलन और जाति एवं नस्ल के आधार पर बने आप्रवासन कानूनों को समाप्त कर, आज के आस्ट्रेलिया ने सफल आप्रवासन नीतियों का गठन किया है और फल स्वरूप आज इस देश की जनता दुनिया की सबसे विविध प्रकार की जनता है।

२ करोड़ नागरिकों से बना आस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र पश्चिमी प्रजातंत्र है। आस्ट्रेलिया का राजनैतिक ढांचा ब्रिटिश आर्दशों पर आधारित है परन्तु स्थानीए आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ परिवर्तन किए गए हैं। कनाडा और न्यूज़ीलैड जैसे अन्य कई पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों की तरह आस्ट्रेलिया भी एक संविधानिक राजतंत्र है।

आस्ट्रेलिया के लोगों का रहन-सहन अत्यन्त नगरीय है परन्तु बड़े शहरों से बाहर के इलाकों में विशाल रूप में हरियाली देखने को मिलती है। सूखे आंतरिक क्षेत्रों के बावजूद भी आस्ट्रेलिया की ६० प्रतिशत भूमि खेती एवं पशुओं के चरने के लिए उपयोग की जाती है। परन्तु इन उद्योगों से होने वाली क्षति का अनुमान अब लगाया जा रहा है।

आस्ट्रेलिया की शिक्षा व्यवस्था दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ लगभग राष्ट्र के सभी लोग शिक्षा प्राप्त करते हैं और जनता के ३१ प्रतिशत प्रौड़ सदस्य न्यूनतम शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं। अनुसंधान के क्षेत्र में खर्चों में बढ़ोत्री की गई है। पिछले २० वर्षों में आस्ट्रेलिया आने वाले अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

आस्ट्रेलिया के लोगों की कितनी आय है ? वह सड़क के किस ओर गाड़ी चलाते हैं ? यहाँ पर किस प्रकार का मौसम होता है ? वेबसाईट के इस भाग में आप इस प्रकार की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सहयोगियों की सूची, श्रेय एवं संपर्क करने के लिए अधिक जानकारी।

इस भाग में 'वर्तमान आस्ट्रेलिया' के प्रतिलेखों की श्रव्य कड़ियों को सुनने के लिए आवश्यक उपकरण विनडोज़ मिडिया प्लेएर को इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्कालीन आस्ट्रेलिया की शिक्षा संबंधित व्याख्याओं को पढ़ने अथवा प्रिन्ट करने की सम्पूर्ण जानकारी। यह पृष्ठ पी डी एफ़ रूप में लिखे गए हैं इसलिए इन पृष्ठों को पढ़ने के लिए आपको अडोबी रीडर की आवश्यकता होगी।